फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgfsdg

Noida News: कार में टक्कर का विरोध करने पर की पिटाई

Thu, 13 Nov 2025 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
fgfsdg
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर में वाहनों में टक्कर के बाद विवाद हो गया। धनंजय कुमार तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नवंबर को वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। उसी दौरान मोहल्ले के ही शिवम ने अपनी बाइक से उनकी कार में टक्कर मार दी। जब उन्होंने गलती के लिए टोका तो शिवम गाली-गलौज करने लगा। थोड़ी देर बाद शिवम अपने पिता स्वराज सीह, भाई अमन और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचा। चारों ने घर में घुसकर धनंजय, उनकी पत्नी और भाई मनीष के साथ मारपीट की। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन


कंपनी कर्मचारी से की मारपीट
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के लुक्सर गांव में एक कंपनी कर्मचारी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित बृजेश कुमार पांडेय का कहना है कि वह ओप्पो कंपनी कैंपस में स्थित युआनताई इंटरनेशनल एससीएम प्राइवेट लिमिटेड में एचआर एडमिन विभाग में कार्यरत हैं। लुक्सर स्थित उनके किराए के मकान पर 11 नवंबर को कुछ अज्ञात युवक घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जब उन्होंने अगले दिन कंपनी में अपने सहकर्मी गायत्री शंकर, सुनील कुमार और कपिल भाटी से इस घटना के बारे में पूछा, तो उन्होंने फिर से जान से मारने की धमकी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीजी में छात्र का लैपटॉप चोरी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक पीजी में छात्र के कमरे से लैपटॉप चोरी हो गया। पीड़ित राहुल पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि एआरएस रेजीडेंसी के झा कोएड पीजी में रहते हैं। दिवाली की छुट्टियों में घर गए हुए थे। जाने से पहले पीजी मालिक ने कहा था कि कमरे का दरवाजा लॉक न करें क्योंकि मुख्य वाई-फाई राउटर उनके कमरे में लगा हुआ है। 27 अक्तूबर को जब वापस लौट तो पता चला है कि उनकी अनुपस्थिति में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अलमारी खोलकर उनका एक लैपटॉप चोरी कर लिया। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed