{"_id":"69c6a1ed4a95f6721500c928","slug":"fgfdgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90962-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोडवेज बसे परी चौक से 2 किमी पहले ही यात्रियों को उतार देती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोडवेज बसे परी चौक से 2 किमी पहले ही यात्रियों को उतार देती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
- -किराया परी चौक तक का लिया जा रहा है, यात्रियों को दो किमी के लिए देने पड़ रहे पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। बुलंदशहर से ग्रेटर नोएडा आने वाले यात्रियों को रोडवेज बस चालक निर्धारित स्टॉप से करीब दो किलोमीटर पहले ही उतार देते हैं, जिससे उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को पी-3 सेक्टर के गोल चक्कर पर उतार दिया जाता है, जबकि उनका वास्तविक स्टॉप परी चौक स्थित अंसल मॉल के सामने है।
इसके बाद यात्रियों को परी चौक तक पहुंचने के लिए ऑटो या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। सुबह और रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि उस समय ऑटो आसानी से उपलब्ध नहीं होते। ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर और अन्य स्थानों के लिए रोडवेज बसों का संचालन दिनभर होता है और इस रूट पर यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक है। हालांकि, ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने परी चौक पर रोडवेज बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसी कारण बसों को पी-3 सेक्टर से नोएडा एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़ दिया जाता है और यात्रियों को वहीं उतार दिया जाता है।
विज्ञापन
यात्रियों पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ : बुलंदशहर से ग्रेटर नोएडा आने के लिए रोडवेज बसों के परिचालक परी चौक के अंसल मॉल के सामने स्टॉपेज तक का किराया लेते है। इसके बाद भी यात्रियों को दो किलोमीटर पहले ही उतार दिया जाता है। वहां से यात्रियों को 20 रुपये का किराया देकर ऑटो से जाना पड़ता है। यात्रियों को दो गुना किराया वहन करना पड़ता है।
विज्ञापन
-परी चौक से बसों के गुजरने पर प्रतिबंध होने के कारण यात्रियों को पी-3 सेक्टर पर ही उतरना पड़ता है। इसके बाद बसें नोएडा एक्सप्रेसवे से निकल जाती हैं। समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी हैं। -राजेश वर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो