{"_id":"69dfbe37e19ddbf4900a8bb2","slug":"fgdsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4168814-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जलवायु टॉवर्स की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बनीं ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जलवायु टॉवर्स की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बनीं ज्योति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-47 स्थित जलवायु टावर्स में हुए आरडब्ल्यूए के चुनाव में ज्योति त्रिपाठी एवं उनकी टीम को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जलवायु टावर्स आरडब्ल्यूए के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट 2026-27 के चुनाव रिटर्निंग अफसर रिटायर्ड कमांडर विजय भटनागर, अमृतांशु जैन तथा प्रमुख रिटर्निंग अफसर रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल (एवीएम) जेएस पनेसर की देखरेख में हुआ।
नवनिर्वाचित बोर्ड में ज्योति डी त्रिपाठी को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चुना गया, जो सोसाइटी के 20 वर्ष के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। वाइस प्रेसिडेंट के रूप में गौरव अत्रि, महासचिव अमित भट्टाचार्य, सह सचिव अंकुर भटनागर, कोषाध्यक्ष, ऋषि जैन और सौरभ श्रीवास्तव सह कोषाध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति त्रिपाठी ने कहा कि सोसाइटी का समग्र विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर रखरखाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।