{"_id":"69e2599151c32c40990395a6","slug":"fgds-grnoida-news-c-23-1-lko1064-92531-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 19 घंटे बिजली रही बाधित, लिफ्ट भी नहीं हुई संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 19 घंटे बिजली रही बाधित, लिफ्ट भी नहीं हुई संचालित
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में बृहस्पतिवार रात से बिजली ठप हो जाने से निवासियों को 19 घंटे अंधेरे में रहना पड़ा। सोसाइटी के 700 परिवारों ने बिजली नहीं आने पर शुक्रवार शाम को मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर विरोध जताया। आरोप है कि सोसाइटी में अंदरूनी फॉल्ट के चलते यह समस्या बनी हुई है, लेकिन मेंटेनेंस प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
निवासियों ने बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे अचानक बिजली चली गई। शुरू में लोगों ने कुछ समय तक इंतजार किया, लेकिन जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो मेंटेनेंस टीम से शिकायत की गई। इसके बाद पता चला कि अंदरूनी तकनीकी खराबी के कारण बिजली बाधित है। आरोप है कि रात डीजी का संचालन भी नहीं किया गया, जिससे 22 मंजिला टॉवर में रहने वाले लोगों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे जाना पड़ा। शुक्रवार सुबह जब स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो लोगों ने विरोध जताया। डीजी को केवल लिफ्ट और पानी की आपूर्ति के लिए चालू किया गया, जबकि घरों में बिजली सप्लाई नहीं दी गई। निवासी राकेश ने बताया कि घरों में गर्मी से हालात खराब हैं। लोगों ने मेंटेनेंस व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं, मेंटेनेंस ऑफिस के जनरल मैनेजर से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।