फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ffdsg

Noida News: कासना–सिकंदराबाद रोड पर 10 घंटे लगा जाम, एंबुलेंस भी मांगती रही रास्ता

Sun, 30 Nov 2025 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
ffdsg
फोटो
विज्ञापन

-सुबह दस बजे से जाम लगना शुरू हुआ, बिलासपुर से दनकौर, सिकंदराबाद तक रात तक जाम में फसे पांच हजार से अधिक वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कस्बे के नहर चौराहे से कासना, झाझर-ककोड़ रोड और दनकौर रोड, दनकौर रेलवे स्टेशन सिकंदराबाद रोड पर दिन में लगे जाम से देर रात तक वाहन चालक फंसे रहे। यहां तक कि मरीजों को ले जा रही कुछ एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गईं। रात आठ बजे तक जाम नहीं खुल सका था। इस दौरान पांच हजार से अधिक वाहन चालक फंस गए। जाम खुलवाने के लिए दनकौर थाना और बिलासपुर चौकी पुलिस लगी रही।

बिलासपुर के नहर चौराहे पर रविवार सुबह 10 बजे बड़े वाहनों के चलते कासना जाने वाले मार्ग पर हल्का जाम लगने लगा। बिलासपुर के इस नहर चौराहे से एक रास्ता कासना की ओर जाता है। इसके अलावा दूसरा रास्ता रेलवे स्टेशन दनकौर होते हुए सिकंदराबाद जाता है। दोपहर दो बजे तक चारों रास्तों पर जाम लगना शुरू हो गया और हल्का जाम भीषण जाम में तब्दील हो गया। इस दौरान बिलासपुर चौकी पुलिस कर्मी जाम हटवाने में लगे रहे।
विज्ञापन

शाम तक चारों रास्तों पर दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। इस दौरान मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फसी रही। जाम में लगभग पांच हजार से अधिक वाहन फंस गए। जाम इतना अधिक था कि उसे हटवाने में पुलिस भी असहाय दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस घरों को आ गए लोग : जाम से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जाम की स्थिति को देखकर चार पहिया वाहन चालक और ऑटो वापस मुड़ लिए। वहीं, बहुत से लोगों ने आगे जाना मुनासिब नहीं समझा और अपने काम छोड़कर वापस घर लौट गए।
रविवार और शादियों के चलते यातायात बढ़ा : नहर चौराहे पर सप्ताह में चार दिन जाम लग ही जाता है। रविवार के दिन अधिक यातायात था। वहीं, शादी के सीजन में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
शिकायत के बाद भी नहीं निकला कोई समाधान : स्थानीय लोगों ने स्थानीय सांसद, विधायक के अलावा जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रतिदिन लगने वाले जाम के समाधान की मांग की है, परंतु स्थिति जस के तस बनी हुई है। हालांकि पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जा रहा है। फिर भी नहर चौराहे पर बिना गोल चक्कर बने जाम की समस्या का समाधान मुश्किल दिखाई दे रहा है।


चौराहे पर ही जाम लगने से ऐसी स्थिति बनी कि न तो वाहन आगे जा सकते हैं और न ही पीछे हट सकते थे। भारी वाहनों के नहर पर मुड़ते समय अक्सर जाम लग जाता है। इसी के चलते जाम लगना शुरू हुआ। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी लगे हैं। जाम को हटवाया जा रहा है। -अनूप दीक्षित, चौकी प्रभारी बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article