Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fever proved fatal, four deaths in a week

Noida News: जानलेवा साबित हुआ बुखार, एक सप्ताह में चार मौतें

Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fever proved fatal, four deaths in a week
डबवाली। आरुष , मृतक , फाइल फोटो
डबवाली। जिले में बुखार से मौतें होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रानियां, ओढां व कालांवाली में बुखार से तीन मौत होने के बाद मंडी डबवाली में शनिवार को 14 वर्षीय किशोर आरुष बंसल की बुखार से मौत हो गई। आरुष को वीरवार को बुखार हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन

यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में बुखार से मौत का यह चौथा मामला है। आरुष बंसल के पिता सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन अश्विनी बंसल ने बताया कि निजी अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें बताया था कि आरुष में वायरल बुखार के लक्षण हैं। इसके बाद उन्होंने उसे दवा दे दी। दवा के बाद वीरवार को आरुष को बुखार नहीं आया तो वे निश्चिंत हो गए। शुक्रवार शाम को अचानक आरुष को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कालांवाली में भी हुई थी मौतगौरतलब है कि बुधवार को भी कालांवाली में करीब 22 वर्षीय युवक की मौत हुई थी। उसे रविवार को तेज बुखार हुआ था। इसके बाद वह निजी अस्पताल से अपना इलाज करवा रहा था। बुधवार को उसे बठिंडा इलाज के लिए जा रहा था। जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालांवाली के एसएमओ डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि प्रशासन डेंगू को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। कालांवाली में एक भी डेंगू का मरीज पॉजिटिव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओढां और रानियां में भी हो चुकी है बुखार से मौत
ओढां में भी एक बच्ची की बुखार से मौत हो गई थी। तीन दिन पहले रानियां के गोबिंदपुरा गांव में एक 11 साल के किशोर की बुखार से मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव में जाकर ग्रामीणों के सैंपल लिए।




चिकित्सक बोले- वायरल से मौत नहीं हो सकती
नागरिक अस्पताल में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत भूषण व डाॅ. अमित गुप्ता ने बताया कि वायरल बुखार में बच्चों व युवाओं में खांसी, जुकाम, बुखार सहित जोड़ों में दर्द , शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण होते हैं। इसमें जी मिचलाना, उल्टी और दस्त भी शामिल हो सकते हैं। वायरल बुखार में बुखार 101,102 डिग्री तक हो सकता है। वायरल बुखार से मौत नहीं हो सकती, ये जांच का विषय है।




----

जिले में इस प्रकार से आ रहे मामलों की जांच की जा रही है। इसमें मृतक बच्चे के वायरल बुखार के डायग्नॉस को लेकर उसके परिजनों से बात कर उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। बिना डायग्नॉस की जांच किए और रिपोर्ट को देखे बिना कुछ भी कह पाना मुश्किल है। जिलावासियों से अपील है कि अगर किसी को भी बुखार आदि के लक्षण आते हैं तो अपने नजदीकी क्वालिफाइड चिकित्सक के पास ही जाएं, ताकि समय रहते इलाज संभव हो पाए। ---- डॉ. प्रमोद कुमार, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article