फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   female FM channel manager rape in hotel with lover

शादी का झांसा पड़ा महंगा: महिला मैनेजर को ले गया होटल, नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुई थी शुरुआत

Wed, 10 May 2023 09:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 May 2023 09:26 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर एक एफएम चैनल की महिला मैनेजर के साथ दुष्कर्म हुआ है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
female FM channel manager rape in hotel with lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक एफएम चैनल की महिला मैनेजर के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नोएडा के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक एफएम चैनल में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसके पड़ोस में रहने वाले समर्थ से उसकी दोस्ती हुई और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि समर्थ ने महिला मैनेजर को शादी करने का झांसा दिया और उसे लेकर नोएडा के सेक्टर 30 स्थित एक होटल में आया। 
विज्ञापन


वहां आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed