फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fear of structurally weak houses in Greater Noida following the Delhi incident.

Noida News: दिल्ली हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा में भी कमजोर मकानों का खौफ

Thu, 08 Oct 2026 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Fear of structurally weak houses in Greater Noida following the Delhi incident.
फोटो-
विज्ञापन

कम किराए के लिए परिवार जोखिम उठाने को मजबूर।

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के शांति निकेतन पीजी के बाद सीमापुरी में हुए हादसे ने जर्जर और कमजोर मकानों में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में भी ऐसे मकान नजर आते हैं, जिनकी दीवारों और छतों पर दरारें हैं। कहीं प्लास्टर झड़ रहा है तो कहीं पुरानी दीवारें सहारे के भरोसे खड़ी दिखाई देती हैं। इसके बावजूद कम किराए की मजबूरी में परिवार इन्हीं मकानों में रहने को विवश हैं।
सबसे बड़ी चिंता यह है कि इन मकानों में रहने वाले लोगों के पास अक्सर सुरक्षित आवास का विकल्प नहीं होता। नौकरीपेशा, मजदूर और दूसरे राज्यों से आकर बसे परिवारों के लिए कम किराए वाला कमरा ही प्राथमिकता बन जाता है। दिल्ली के हादसों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या प्रशासन की नजर कमजोर भवनों पर हादसे के बाद जाती है?
विज्ञापन

-----------
मैं अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता हूँ। पहले कम किराए के कारण पुराने मकान में रहते थे, अब घर बदल लिया है। दिल्ली हादसे ने हमें डरा दिया था। अभिषेक, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


-शांति निकेतन के बाद सीमापुरी हादसे ने हमें डरा दिया है। ग्रेटर नोएडा में भी ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पुरानी इमारतों पर ध्यान देना जरूरी है। शिवम, विद्यार्थी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed