{"_id":"692c6fc67bef264e70063c7b","slug":"fdsgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-3686403-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महीनेभर में ट्रैफिक पुलिस ने काटे 3.31 लाख चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महीनेभर में ट्रैफिक पुलिस ने काटे 3.31 लाख चालान
विज्ञापन
फोटो -- -- --
-यातायात माह में सबसे ज्यादा चालान करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
- यातायात माह के अंतिम दिन आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
- माह में जिले की पुलिस ने तीन लाख 31 हजार 90 चालान किए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बीते एक माह से चल रहे यातायात माह का रविवार को समापन हो गया। इस उपलक्ष्य में सेक्टर-14 ए स्थित यातायात कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सबसे ज्यादा चालान करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। वही इस पूरे माह के दौरान 3 लाख 31 हजार से ज्यादा चालान काटे गए। इस दाैरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
डीसीपी यातायात डाॅ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि यातायात माह में जिले की पुलिस ने तीन लाख 31 हजार 90 चालान किए। बिना हेलमेट के सबसे अधिक एक लाख 47 हजार 64 चालान हुए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 219 चालान हुए। यातायात माह में बीते साल की अपेक्षा इस बार 3.7 प्रतिशत अधिक कार्रवाई की गई। हालांकि इस साल यातायात नियमों का उल्लंघन करने महज 514 वाहनों को सीज किया गया। बीते साल यह संख्या 705 थी।
जिस श्रेणी में चालान हुए उनमें हेमलेट, नो पार्किंग, वायु और ध्वनि प्रदूषण, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, तेज गति, सीट बेल्ट, तीन सवारी, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, गलत दिशा, रेड लाइट जंप, काली फिल्म, दोषपूर्ण नंबर प्लेट और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
एडिशनल डीसीपी यातायात मनीषा सिंह ने बताया कि रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में आम लोगों के साथ ही विभिन्न एनजीओ से आए हुए लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के लोगों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस मौके पर एआरटीओ उदित नारायण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभाग की तरफ से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अकेले बृजराज ने काटे 6 हजार से अधिक चालान : यातायात निरीक्षक बृजराज सिंह ने सबसे अधिक 6028 चालान किए। उपनिरीक्षक संजीव उज्जवल ने 1910 और हेड कांस्टेबल संदीप राठी ने 2933 चालान किए। तीनों को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया। पूरे यातायात माह में कांस्टेबल कपिल कुमार का काम सराहनीय रहा। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त शकील अहमद , राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
अब तक चार लाख लोगों को किया गया जागरूक: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता माह में जिले के अलग-अलग हिस्से में रहने वाले तीन लाख 91 हजार 47 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कुल छह हजार 645 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूक होने वालों में एक लाख से अधिक छात्र हैं। पूरे माह जिले के 327 स्कूल और कॉलेजों के छात्रों ने यातायात पुलिस का सहयोग किया।
यातायात माह में हुई कार्रवाई:
वाहनों के चालान- 331090
सीज हुए वाहन- 514
इतने लोग हुए जागरूक-391047
इतने कार्यक्रम हुए- 6645
चालान का उद्देश्य शहरवासियों को नियमों के प्रति और भी सतर्क करना है, ताकि वह नियमों को बार-बार न तोड़ सकें। -डॉ प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर