फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgg

Noida News: कार को जब्त करने के आदेश को सही ठहराया, अपील खारिज

Thu, 27 Aug 2026 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
fdsgg
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने अवैध शराब की तस्करी में इस्तेमाल हुई एक कार को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने के जिलाधिकारी के आदेश को बरकरार रखते हुए वाहन मालिक की अपील खारिज कर दी है। मामला बीते 31 जुलाई 2025 का है। जब ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 123 बोतलें/डिब्बे अवैध शराब बरामद की थीं। पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने जब्ती की कार्यवाही शुरू की और वाहन के पंजीकृत मालिक को नोटिस जारी किया।
बिहार के मुंगेर जिले के निवासी रोशन नामक मालिक की ओर से पेश आपत्ति में कहा गया कि वाहन उसकी कंपनी के नाम पर है और उसमें सवार व्यक्ति एक होटल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत कर्मचारी था। यह भी दलील दी गई कि न तो कंपनी को और न ही प्रबंधन को शराब परिवहन की जानकारी थी। इसलिए इस गैरकानूनी गतिविधि में मालिक की कोई संलिप्तता नहीं मानी जा सकती। हालांकि जिलाधिकारी ने पुलिस रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संतुष्ट होकर वाहन को जब्त करने का आदेश पारित कर पंजीकृत मालिक को वाहन की बाजार कीमत जमा कर उसे छुड़ाने का विकल्प भी दिया। इसी आदेश को चुनौती देते हुए जिला अदालत में अपील दाखिल की थी।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि जब्ती की कार्यवाही आपराधिक मुकदमे से स्वतंत्र होती है और इसके लिए मुकदमे के निष्कर्ष अथवा दोषसिद्धि का इंतजार करना आवश्यक नहीं है। अदालत ने जिलाधिकारी के आदेश में कोई कानूनी खामी, अनियमितता या मनमानी नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed