फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgfs

Noida News: नकली सिक्के दिखाकर जीता भरोसा और ठग लिए पांच लाख रुपये

Sun, 14 Dec 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
fdsgfs
- पुराने सिक्के–सोने के आभूषण का लालच देकर एनआरआई परिवार को बनाया निशाना
विज्ञापन

-मिट्टी की खुदाई में खजाना मिलने का झांसा, जूलर की दुकान पर पहुंचने पर ठगी का पता चला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में पुराने सिक्के और सोने के आभूषण मिलने का झांसा देकर एक एनआरआई परिवार से पांच लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोपियों ने खुद को कामगार बताते हुए मिट्टी की खुदाई के दौरान खजाना मिलने की कहानी गढ़ी और नकली सिक्के व आभूषण दिखाकर भरोसे में ले लिया। बाद में तय स्थान पर नकली सामान सौंपकर नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी मनीष कुमार 2 दिसंबर को दूध लेने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिला। जिसने अपना नाम राजू बताया। उसने मनीष कुमार को दो पुराने चांदी के सिक्के दिखाए और दावा किया कि उसके पास मिट्टी की खुदाई में मिले 70 से 80 पुराने सिक्के और सोने के आभूषण हैं। युवक ने खुद को कामगार बताते हुए कहा कि वह आर्थिक जरूरत के चलते इन्हें कम कीमत पर बेचने को तैयार है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताई 20 लाख रुपये कीमत : युवक की बातों में आकर मनीष कुमार अगले दिन यानी 3 दिसंबर को अपनी पत्नी और माता के साथ बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित तिगरी गोलचक्कर पहुंचे। वहां युवक ने पुराने सिक्के और सोने की गले की चेन दिखाई। आरोपियों ने इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई। काफी बातचीत के बाद सौदा पांच लाख रुपये में तय हुआ और 5 दिसंबर को एकमूर्ति गोलचक्कर पर लेन-देन करने का निर्णय हुआ। निर्धारित दिन मनीष कुमार पांच लाख रुपये नकद लेकर एकमूर्ति गोलचक्कर पहुंचे। वहां युवक के साथ एक अन्य पुरुष और एक महिला भी मौजूद थी। तीनों ने रुपये लेकर सिक्के और आभूषण मनीष कुमार को सौंप दिए और मौके से चले गए। इसके बाद मनीष कुमार ने गौड़ सिटी मॉल में एक सुनार को सामान दिखाया, जहां जांच में सभी सिक्के और आभूषण नकली निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का एहसास होते ही मनीष कुमार तुरंत एक मूर्ति गोलचक्कर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article