फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: बाइक चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़े, तीन बाइक बरामद

Tue, 21 Oct 2025 05:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
fdsg
माई सिटी रिपोर्टर।
विज्ञापन

ग्रेटर नोेएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने आए दो चोरों को गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और चोरी की बाइक बरामद की हैं। देवेन्द्र कुमार शर्मा निवासी हरप्रसाद कॉलोनी ने बताया कि मंगलवार की रात वह शौचालय के लिए उठे तो उन्हें बाहर कुछ आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो दो युवक उनकी बाइक को चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने शोर मचाया और पीछा किया। इस दौरान राहगीर जावेद और हरवीर सोलंकी ने भी मदद की और दोनों चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम वंश और विवेक निवासी गाजियाबाद बताया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो और बाइकें चोरी कर बराही मंदिर के पास छिपाकर रखी हैं। पुलिस टीम दोनों को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां से दो और बाइक बरामद हुईं। बरामद बाइकें बिना नंबर प्लेट की थीं, जिनके चेसिस और इंजन नंबर से जांच करने पर एक बाइक रामसेवक निवासी कन्नौज और दूसरी बाइक सतीश निवासी सूरजपुर के नाम पंजीकृत पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed