{"_id":"6a95935b9a4e221f27082a56","slug":"fdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104663-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होटल पर विवाद के दौरान फायरिंग में दो आरोपियों की जमानत मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होटल पर विवाद के दौरान फायरिंग में दो आरोपियों की जमानत मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में होटल पर हुए विवाद में फायरिंग के मामले में अदालत ने दो आरोपियों विकल यादव और राहुल यादव की जमानत मंजूर कर ली। मामला 5 अगस्त 2026 का है। जब वादी मुकदमा मिथुन यादव सेक्टर 52 स्थित यादव होटल पर खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान विशाल यादव, विकास, राहुल यादव, पुष्पेंद्र व आशु सहित अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट व गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए दो बार फायरिंग की, जिसमें एक गोली वादी की नाक को छूते हुए निकली। शोर सुनकर पहुंचे नितिन यादव व काले यादव के साथ भी मारपीट हुई। आरोपियों को 6 अगस्त 2026 की रात गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। राहुल यादव की निशानदेही पर पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद होने का दावा अभियोजन ने किया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि आरोपियों को झूठा फंसाया गया है। वहीं अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत स्वीकार कर ली।