{"_id":"6a008a2c89a4ae42bb0c8ace","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4263632-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार की टक्कर से रेहड़ी का सामान टूटा, ई-रिक्शा सवार बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार की टक्कर से रेहड़ी का सामान टूटा, ई-रिक्शा सवार बचे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-19 पुलिस चौकी के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने रेहड़ी और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी पर रखे चीनी मिट्टी के बर्तन टूट गए, जबकि ई-रिक्शा में बैठे यात्री सुरक्षित रहे। बताया गया है कि घटना के समय कार चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
अट्टा गांव निवासी एक व्यक्ति रविवार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-19 चौकी से अट्टा मार्केट की ओर रेहड़ी लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने रेहड़ी में टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरकर चीनी मिट्टी के कप और प्लेट क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद कार ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।