{"_id":"68f2604ac277004e7e0b6085","slug":"fdsfgd-grnoida-news-c-1-gnd1002-3531121-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्यार, धोखा और करोड़ों का खेल, कानूनी शिकंजे में फंसी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्यार, धोखा और करोड़ों का खेल, कानूनी शिकंजे में फंसी युवती
विज्ञापन
- शादी के लिए युवती ने कंपनी में हिस्सेदारी ली, अब करने जा रही यूएसए के डॉक्टर से शादी
- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-126 में मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यह कहानी किसी फिल्म की पटकथा जैसी है। प्यार, धोखा और करोड़ों का खेल। एक युवती पर आरोप है कि उसने कंपनी के डायरेक्टर को अपने प्रेमजाल में फंसाकर न सिर्फ शादी का सपना दिखाया, बल्कि उसी भरोसे में करोड़ों की हिस्सेदारी, लग्जरी फ्लैट और कार तक अपने नाम करा ली। लेकिन जब हकीकत सामने आई, तो पता चला कि यह प्रेम सिर्फ एक साैदा था। अब युवती अमेरिका के एक डॉक्टर से शादी रचाने की तैयारी में है। डायरेक्टर की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-116 निवासी मोहन चौहान रॉयल पीजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक हैं। उनकी दोस्ती पिछले 15 वर्ष से बिहार की रहने वाली क्षमा राय से है। दोनों के बीच प्रेम संबंध रहे हैं। मोहन की कंपनी में 50 प्रतिशत और बाकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी क्षमा राय के नाम पर है। युवती वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 76 में रहती है। मोहन चौहान का आरोप है कि क्षमा राय ने शादी का झांसा देकर उनसे लगातार पैसे ऐंठे। अब तक करीब दो करोड़ रुपये ले चुकी है। इसमें बैंक ट्रांसफर के जरिए दिए गए 10 लाख रुपये, एक फ्लैट की डाउनपेमेंट, और एक चार पहिया गाड़ी की किस्तों का भुगतान भी शामिल है। पीड़ित उसे शादी करने के लिए बोल रहा है तो युवती मना कर रही है। आरोप है कि युवती यूएसए के एक डॉक्टर से शादी करने वाली है। पीडि़त ने उसे बहुत मनाने का प्रयास किया। कोतवाली सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।