{"_id":"690214a61724e8b5c5090fa6","slug":"fdgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79117-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गोवा की सैर बनी रहस्य, लापता युवक की अदालत के आदेश पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गोवा की सैर बनी रहस्य, लापता युवक की अदालत के आदेश पर केस दर्ज
विज्ञापन
गोवा घूमने गए युवक लापता, न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादशाह नगर कॉलोनी से चार माह पहले गोवा घूमने गया युवक वापस नहीं लौटा। युवक के भाई ने न्यायालय के आदेश पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित बादशाह नगर कॉलोनी में इरफान परिवार के साथ रहते हैं । उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कस्बे के ही मोहम्मद आसिफ व उनका छोटा भाई चांद 5 जून को गोवा घूमने जाने के लिए कह कर घर से गए थे । कुछ दिन बाद आसिफ अपने घर वापस लौट आया । और चांद आज तक भी वापस नहीं लौटा है। इस मामले में जब चांद के बारे में मोहम्मद आसिफ से जानकारी की गई तो वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है । परिवार के सदस्य चांद के बारे में पूछते हैं तो हर बार कोई न कोई अलग-अलग कहानी बताता है । तथा उसके व्यवहार पर संदेह पैदा हो रहा है । चांद के दोनों मोबाइल फोन नंबर भी बंद आ रहे हैं। चांद के साथ अनहोनी घटना होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की शिकायत एक अगस्त को पुलिस उपायुक्त से की गई । लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । परेशान होकर पीड़ित इरफान ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया । न्यायालय के आदेश पर मोहम्मद आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।