फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgsfd

Noida News: किसान से धाेखाधड़ी कर 29.70 लाख में खरीदी जमीन, काट दिए अवैध प्लॉट

Thu, 22 Oct 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
fdgsfd
- सेक्टर-142 थाना पुलिस ने दिल्ली के दो नामजद समेत 4-5 अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जमीन खरीद के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध प्लॉटिंग करने के मामले में सेक्टर-142 थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी दो आरोपियों समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है।
गांव शहदरा निवासी शादीराम ने बताया कि गांव सुथियाना में उनकी कृषि भूमि है। निजी जरूरत के लिए जमीन का कुछ हिस्सा बेचने की बात चल रही थी। इसी दौरान सितंबर 2016 में दिल्ली निवासी संतोष कुमार गिरी और गुड्डू कुमार राय उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को नोएडा सेक्टर-2 स्थित गैलेक्सी रियल इन्फा नामक फर्म से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि फर्म कृषि भूमि खरीदकर खेती करती है। भरोसा करके शादीराम ने दस्तावेज दिखाए और भूमि का सौदा 29,70,000 रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2016 और 5 सितंबर 2017 को उप निबंधक कार्यालय सदर गौतमबुद्ध नगर में बैनामा कराकर जमीन कंपनी के नाम करा ली गई। बैनामे के बाद खराब स्वास्थ्य के कारण वह अपनी जमीन पर नहीं जा सके। ठीक होने पर बेटे मोहित के साथ पहुंचे तो पता चला कि वहां प्लॉटिंग की जा रही है। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि वह अपनी जमीन पर खेती करें या प्लॉटिंग, इससे उनका कोई मतलब नहीं है। मजबूरी में वह लौट आए। कुछ समय बाद खतौनी निकलवाने पर जानकारी मिली कि खरीदी गई जमीन से अधिक जमीन प्लॉटिंग के नाम पर बेच दी गई। विरोध पर 12 जून 2026 को उन्होंने शादीराम और उनके बेटे को गांव शहदरा के बाहर बुलाया। वहां पहुंचने पर संतोष और गुड्डू के साथ 4-5 अज्ञात लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने धमकी दी कि ज्यादा दौड़-भाग करने पर जान से मार देंगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed