{"_id":"69e248baed4614b63f04272f","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4179145-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेटे को ले गई पुलिस, थाने पर पूछा तो किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेटे को ले गई पुलिस, थाने पर पूछा तो किया इन्कार
विज्ञापन
- फोटो
- खाना छोड़ बेटे को ढूंढ़ने में चक्कर काट रहे माता-पिता, थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। खोड़ा की रहने वाली महिला का बेटा सोमवार से लापता था। जब मां माता-पिता थाने पहुंचे तो पुलिस ने जानकारी नहीं दी। आरोप है कि श्रमिकों के हंगामे के बाद बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कई बार थाने पूछने भी गए लेकिन पुलिसकर्मियों ने हिरासत में न लिए जाने की बात कहकर लौटा दिया।
पगार बढ़ाने को लेकर सोमवार को शहर में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। कंपनियों में तोड़फोड़ और आगजनी तक हुई। इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठी भी भांजी थी। कई लोगों को हिरासत में भी लिया। अब अचानक कई लोग गायब हुए तो उनके परिजन डर गए। शाम तक घर न लौटने पर पुलिस से जानकारी की गई। ऐसा ही हाल खोड़ा के रहने वाले परिवार का भी रहा। उनका 18 वर्षीय बेटा शिवम भी सोमवार को घर नहीं लौटा था। जब परिवार थाने पहुंचा तो पुलिस ने कोई जानकारी न होने की बात कहकर लौटा दिया। परिजनों का आरोप है कि शिवम किसी कंपनी में काम नहीं करता। बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ टहल रहा था। इस बीच पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को शिवम को छोड़ने की प्रक्रिया सेक्टर 58 थाने की पुलिस कर रही है।