{"_id":"6a3a8f390fe4b44f4f0b4701","slug":"fdgs-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7945-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर में आठवीं के छात्र से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर में आठवीं के छात्र से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
-दादा की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में आठवीं के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उसके साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों ने ही उसे सरेराह घेरकर उससे जमकर मारपीट की और उसे घायल कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे डंडे और पंच से मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी भी गंभीर है।
कस्बा निवासी विजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि वह नगर पंचायत जेवर में सफाई कर्मी के रूप में तैनात हैं। उनका 15 वर्षीय पौत्र विकास क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं का छात्र है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके साथ क्लास में पढ़ने वाले छात्र ही उससे द्वेष रखते थे और आए दिन लड़ाई करते थे। बीते रविवार की शाम को उनका पौत्र दाऊजी मंदिर के पास घूमने गया था। तभी उसके साथ पढ़ने वाले चार अन्य लड़कों ने उसे घेर लिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। गंभीर हालत में विकास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।