फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfsdg

Noida News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दांवपेंच लगाएंगी जिले की पहलवान डॉली

Wed, 01 Jul 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
fdgfsdg
- 53 किग्रा वर्ग में चयन ट्रायल में प्रथम स्थान हासिल कर उत्तर प्रदेश टीम में बनाई जगह
विज्ञापन

- 9 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की महिला पहलवान डॉली राणा 23वीं अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में दांवपेंच लगाते हुए दिखाई देंगी। चैंपियनशिप में पहलवान उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए डॉली का चयन गोंडा में आयोजित हुई राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ हैं। वह 9 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक स्थित महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तरीय के पहलवान के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। चयनित होने पर परिवार, अकादमी व जिले में खुशी की लहर हैं।


गोंडा के नंदिनी नगर में 28 जून को राष्ट्रीय स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित राजतपुर बिसाहड़ा गांव निवासी डॉली राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का किया हैं। चयन प्रक्रिया में देशभर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवान, दादरी के धूम-मानिकपुर गांव स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी में कोच रवि गुर्जर की निगरानी में कुश्ती के गुर सीखती हैं। कोच ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की शीर्ष महिला पहलवान हिस्सा लेंगी। ऐसे में यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मंच होगी। डाॅली राणा के चयन पर गौतमबुद्ध नगर कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed