{"_id":"69fb5b4ed6dd4ac0fe044c75","slug":"fdgfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4249621-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 दिन में मरम्मत का काम शुरू न करने वाली एजेंसी होंगी ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 दिन में मरम्मत का काम शुरू न करने वाली एजेंसी होंगी ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन
15 दिन में रिसर्फेसिंग का काम न शुरू करने वाली एजेंसी होंगी ब्लैकलिस्ट
- सड़क की रिसर्फेसिंग का होना है काम, ठेकेदारों ने रोक दिए हैं काम
-सीईओ ने दिए निर्देश कि जीएम काम शुरू करवाएं, करार पत्र के बाद प्राधिकरण परियोजना की लागत नहीं बढ़ाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उखड़ी सड़कों की रिसर्फेसिंग का काम जारी करवाकर देर करने पर ठेकेदारों पर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रूख अख्तियार किया है। ठेकेदार अमेरिका इजराइल व ईरान युद्ध के चलते बिटुमिन की दरें बढ़ने का हवाला दे रहे हैं। प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि करार पत्र जारी हो चुके टेंडर में कोई निर्माण लागत नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने दोनों महाप्रबंधक से 15 दिन के अंदर ऐसे ठेकेदारों से काम शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं। काम न शुरू करने पर एजेंसी को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने के लिए कहा है।
करीब 50 से ज्यादा सड़कों की रिसर्फेसिंग के टेंडर कर प्राधिकरण एजेंसी का चयन कर चुका है। काम लेने की होड़ में ठेकेदारों ने 25 से 40 प्रतिशत तक निर्धारित लागत मूल्य से कम पर टेंडर डालकर पहले काम लिए थे। फिर बिटुमिन की मंहगाई का हवाला देकर ये काम नहीं शुरू कर रहे हैं। यह काम 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के हैं। टेंडर और एजेंसी चयन के बाद ऐसे में काम नहीं होने से शहर के निवासियों की समस्याएं टूटी और उखड़ी सड़कों के साथ बढ़ रही हैं।
लगातार टूटी और उखड़ी सड़कों की शिकायतें आने पर प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बुधवार को सख्ती दिखाई। सीईओ ने प्राधिकरण के वर्क सर्कल 1 से 5 तक के जीएम एस पी सिंह व सर्कल 5 से 10 तक के जीएम ए के अरोड़ा को 15 दिन में सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सीईओ ने यह भी कहा कि टेंडर की शर्तों के हिसाब से ही एजेंसियों को काम करना होगा। बिटुमिन महंगा होने के हवाले पर प्राधिकरण अतरिक्त भुगतान नहीं करेगा।