{"_id":"690237084639e4c7310fbd75","slug":"fdgfdsg-grnoida-news-c-1-gnd1002-3568800-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पोस्टल कार्ड बनाने वाली फर्म में निवेश के नाम पर 3 करोड़ हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पोस्टल कार्ड बनाने वाली फर्म में निवेश के नाम पर 3 करोड़ हड़पने का आरोप
विज्ञापन
पोस्टल कार्ड बनाने वाली फर्म में निवेश के नाम पर 3 करोड़ हड़पने का आरोप
-कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजस्थान की एक कंपनी के निदेशक ने पेड पोस्टल कार्ड बनाने वाली कंपनी पर 3 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि निवेश के बहाने उसके साथ धोखाधड़ी की गई। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जयपुर निवासी प्रकाश कुमार ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी के निदेशक हैं। उनकी करीब डेढ़ साल पहले एसबीआई बैंक कर्मचारी अशोक सैनी से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कार्ड बज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ प्रेमपाल सिंह से बातचीत कराई। इनका ऑफिस नोएडा के सेक्टर-62 में था। प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी बिजनेस एवं फाइनेंशियल मैनेजमेंट से जुड़कर काम करती है। जिसमें पेड पोस्टल कार्ड के माध्यम से निवेश करने के ऑप्शन भी है। फिलहाल कंपनी को फंड की आवश्यकता है। पीड़ित से बताया गया कि अगर निवेश करेंगे तब काफी लाभ होगा। बाद में वह राजस्थान से नोएडा आए और उनकी मुलाकात कंपनी डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह, अशोक मणि और प्रेमपाल की पत्नी जीनस मणि से मुलाकात कराई। दोनों पक्षों की बातचीत के बाद एग्रीमेंट बना और निवेश के नाम पर 2.41करोड़ रुपये बैंक में ट्रांसफर करा लिए। कुछ दिन बाद पीड़ित ने 60 लाख रुपये कैश भी उन्हें दिए। आरोप है कि इन लोगों ने एग्रीमेंट के अनुसार रुपये वापस नहीं किए । जब पीडि़त सेक्टर 62 कंपनी में आकर जानकारी की तब पता चला ऑफिस बंद है। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो