फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdfsdg

Noida News: दोस्त से मिलने गए युवक को लुधियाना में बनाया बंधक

Fri, 31 Oct 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
fdfsdg
-परिवार ने बंधक बनाने की दी शिकायत, परिवार का आरोप पुलिस ने लुधियाना का मामला बताकर टरकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बा निवासी एक युवक कई दिन पहले अपने दोस्त से मिलने लुधियाना गया था। आरोप है कि वहां कुछ आरोपियों ने उसका अपहरण कर बंधक बना लिया। युवक के परिवार को आरोपियों ने फोन करके मामले की जानकारी भी दी है। परिजन ने दनकौर कोतवाली में शुक्रवार को मामले की शिकायत की है।
कस्बे के तुलसी नगर निवासी सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि 27 अक्टूबर को उनका बेटा संजय पंजाब के लुधियाना में रहने वाले निवासी अपने दोस्त गौरव से मिलने नौकरी के सिलसिले में गया था। जहां कुछ आरोपियों ने दोस्त के कमरे पर ही उसका अपहरण कर बंधक बना लिया। साथ ही उन्हें कॉल करके संजय को अपहरण कर उसको बंधक बनाने की बात कही है। आरोपियों का कहना ही जब तक उसका दोस्त गौरव उनके पास नहीं आएगा, तब तक वह संजय को नहीं छोड़ेंगे। यदि 2 दिन के अंदर गौरव नहीं आया तो वह संजय के साथ अनहोनी कर सकते हैं। आरोपियों ने फोन पर संजय की परिजनों से बात भी कराई है। जिसके चलते परिवार ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की हैं।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मामला लुधियाना का बताते हुए उनको वहां से भेज दिया है। जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं। बेटे के साथ अनहोनी की भी आंशका व्यक्त की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि है मामला लुधियाना का है। इसलिए वहां की पुलिस इसमें कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed