फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father of 3 children fed poison to girlfriend, tried to kill himself

3 बच्चों के पिता ने प्रेमिका को खिलाया जहर, खुद भी जान देने की कोशिश

Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Father of 3 children fed poison to girlfriend, tried to kill himself
जेवर। तीन बच्चों ने पिता ने प्रेमिका को खाने में जहर खिलाने के बाद स्वयं भी वह खाना खा लिया। दोनों को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया। खाने में जहर की मात्रा कम होने पर हालांकि दोनों बच गए, लेकिन इस प्रकरण के बाद युवती की शादी टूट गई है। मंगलवार को युवती ने परिजनों के साथ जेवर कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन

जेवर के एक गांव की रहने वाली युवती की पास के ही एक गांव में अन्य युवती के पास आना जाना रहता था। इसी दौरान युवती का तीन बच्चों के पिता से प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि वह व्यक्ति युवती पर अपने साथ रहने का दबाव डाल रहा था। वहीं परिजनों ने युवती की शादी हरियाणा के पलवल में तय कर दी। आरोपी को इसका पता चला तो वह 27 फरवरी कोे जेवर में युवती के घर पहुंच गया और उसे खाने में जहर खिला दिया। साथ ही स्वयं ने भी जहर खाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन जहर की मात्रा कम होने के कारण दोनों की जान बच गई। उधर इस घटना की जानकारी होने पर मंगेतर के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी टूटने के बाद युवती परिजनों के साथ जेवर कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ जबरन जहर खिलाने व शादी तुड़वाने का आरोप लगाकर शिकायत दी। जेवर कोतवाली के निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया किमामले की जांच कराई जा रही है मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed