फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father murdered innocent child by strangulating him twice, body not found

Noida News: मासूम की दो बार गला दबाकर की पिता ने हत्या, नहीं मिला शव

Tue, 26 Sep 2023 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Father murdered innocent child by strangulating him twice, body not found
- पुलिस के सामने हत्या करने आरोपी ने कबूल किया
विज्ञापन

- मां-बेटे की हत्या कर नॉलेज पार्क में फेंक दिए थे आरोपी दो भाइयों ने शव

- पुलिस का कहना, एक बार फेंकने के बाद रोने की आवाज सुनकर दोबारा दबाया गला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दूसरी युवती से सगाई के बाद मलकपुर निवासी हिमांशु ने पत्नी सीमा और तीन साल के मासूम की हत्या की थी। एक बार मासूम का गला दबाकर फेंकने के बाद रोने की आवाज आई तो आरोपी पिता हिमांशु ने दोबारा गला दबाया। आरोपी ने खुद यह बात पुलिस के आगे कबूल की है। पुलिस लेकिन बच्चे का शव तलाश नहीं कर सकी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 11 सितंबर को अपने भाई दीपांशु के साथ मिलकर मां-बेटे की हत्या कर शव नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेेंक दिए थे। पुलिस ने सीमा का शव बरामद कर दोनाें आरोपियों को जेल भेज दिया है। बच्चे का शव नहीं मिलने पर पुलिस आशंका जता रही है कि कोई जानवर उसे ले गया। डाग स्क्वाॅयड की मदद से तलाशी के बावजूद बच्चे का शव या अवशेष के अलावा कपड़े भी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

मलकपुर में रहने वाले सीमा और हिमांशु दोनों मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। गौतमबुद्ध नगर की एक कंपनी में काम करने के दौरान वर्ष 2016 में दोनों की पहचान हुई। दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। शादी के बाद एक बेटा उनके हुआ। हिमांशु ने सीमा से शादी करने के संबंध में परिजन को जानकारी नहीं दी थी। इसके चलते परिजन ने हिमांशु का विवाह तय कर दिया। आरोपी हिमांशु सीमा को बिना बताए आजमगढ़ जाकर दूसरी युवती से सगाई कर आया। हिमांशु के मोबाइल में सगाई के फोटो देखने के बाद सीमा विवाह रजिस्टर्ड कराने का दबाव बनाने लगी। हिमांशु ने सीमा से वादा किया कि वह 12 सितंबर को दिल्ली ले जाकर विवाह रजिस्टर्ड करा लेगा। आरोपी सीमा व मासूम बेटे से पीछा छुड़ाने के इरादे से उन्हें हरिद्वार व वृंदावन घुमाने ले गया। लेकिन आरोपी को वहां मौका नहीं मिला। वृंदावन से वापस लौटकर 11 सितंबर को हिमांशु एकांत में सेल्फी का बहाना बनाकर सीमा को नॉलेज पार्क क्षेत्र में ले गया। आरोपी ने पहले सीमा की सिर में चोट कर हत्या की। इसके बाद बेटे की गला दबाकर हत्या कर दोनों के शव झाड़ी में फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार



पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गुर्जरपुर अंडरपास रेलवे लाइन पार कर जंगल से अज्ञात में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन दिन बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीमा की बहन ने 17 सितंबर को गुमशुदगी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। सीमा की पहचान उसके कपड़े, फोटो देखकर उसकी बहन ने ही की। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि बच्चे का शव तलाशने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन अब तक बरामद नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed