फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father loses second son in 4 months, his pain unbearable

Noida News: 4 माह में खोया दूसरा बेटा पिता के दर्द की नहीं इंतहा

Sun, 28 Sep 2025 09:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:48 AM IST
विज्ञापन
Father loses second son in 4 months, his pain unbearable
डालनवाला थानाक्षेत्र के डीएल रोड पर जिस युवक शुभम की चाकू से गोदकर हत्या की गई उसका बड़ा भाई चार महीने पहले करंट लगने से खत्म हो गया था। चार महीने में दो जवान बेटों को खोने वाले माता-पिता शनिवार को बिजनौर से देहरादून पहुंचे। वे नालापानी चौकी में पथराई आंखों से पुलिस कार्रवाई पूरी कर रहे थे। पिता सिर्फ इतना कह पाए कि वह चार महीने में अपने दूसरे बेटे के शव को कंधा देने जा रहे हैं। एक बाप के लिए इससे बड़ा दर्द क्या होगा।उनके बेटे शुभम की शुक्रवार शाम पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने धारदार हथियार से सरेराह हत्या कर दी थी। वह डीएल रोड पर भाई के साथ किराये पर रहता था। उसके पिता स्वराज सिंह और मां बिजनौर में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद रात को पत्नी के साथ देहरादून के लिए चले। सुबह पुलिस चौकी पहुंचने के बाद पुलिस कार्रवाई पूरी कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी। उन्हें तो बस यह पता था कि उनका बेटा देहरादून के एक मॉल में हुक्का बार में काम कर रहा था। अब उन्हें तीसरे बेटे की चिंता सता रही है जो उनका आखिरी सहारा है। वारदात के समय वह घर पर नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed