फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   father-in-law daughter-in-law died in accident

हादसे में ससुर बहू की मौत

Sat, 04 Dec 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
father-in-law daughter-in-law died in accident
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर सड़क हादसे में ससुर बहू की मौत हो गई। 7 माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को स्थानीय मंडीखेड़ा अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु अल आफिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खंड के गांव बॉडी कोठी के समीप फिरोजपुर झिरका की ओर आ रही एक बाइक में पीछे से ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार इस्लाम (57) और पुत्रवधू रबीना (30) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रबीना की 7 माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से घायल बच्ची को स्थानीय मांडी खेड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्राला को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत करवाई शुरू कर दी है। जानकारों की माने तो इस्लाम मेडिकल कॉलेज से दवा इत्यादि लेकर अपने गांव खानपुर गोपालगढ़ राजस्थान के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed