फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father-in-law and brother-in-law arrested for murdering boutique owner

Noida News: बुटीक संचालिका के हत्यारोपी ससुर और जेठ गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and brother-in-law arrested for murdering boutique owner
बुटीक संचालिका के हत्यारोपी ससुर और जेठ गिरफ्तार
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड

पुलिस ने सास, ससुर व जेठ को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बुटीक संचालिका निक्की भाटी की हत्या के मामले में ससुर सतवीर (55) व जेठ रोहित भाटी (30) को कासना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सास दया, ससुर और जेठ को सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश किया।
तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस आरोपी पति विपिन भाटी को रविवार को जेल भेज चुकी है। पत्नी की जलाकर हत्या करने के मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 59 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक घर के पास सफेद रंग की कार के पास खड़ा है। आग लगने के बाद चिल्लाने और शोर की आवाज सुनने के बाद एक युवक और अन्य लोग तेजी से गली में भागते हैं। परिजन सोनू भाटी का कहना है कि घर की ओर भागने वाले कोई और नहीं बल्कि विपिन, उसके पिता और पड़ोसी हैं। वीडियो सामने आने के बाद विपिन भाटी के परिवार के समर्थन में परिजन और गांव के कई लोग सोमवार सुबह घर के बाहर एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि विपिन के परिवार को जबरन फंसाया जा रहा है। घटना के वक्त विपिन सहित पूरा परिवार बाहर था। उसके साथ तीनों बच्चे भी थे। सरकार और प्रशासन से मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि विपिन और उसके पिता घर के बाहर थे। सास दया दूध लेने के लिए गई थी। जेठ अपने काम से बाहर गया था। जब ससुराल पक्ष के सभी लोग घर के बाहर थे, तो वह कैसे महिला को आग लगा सकते हैं। विपिन का परिवार सक्षम है। घटना के वक्त विपिन घर के नीचे था और गाड़ी धोने की तैयारी कर रहा था। शादी के आठ साल से अधिक हो चुके हैं। परिजन आज जो दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने पहले कोई शिकायत क्यों नहीं की। दहेज के आरोप बेबुनियाद हैं। पति-पत्नी की आपस में लड़ाई होती थी। विपिन ने कभी में ससुर की मर्सिडीज की मांग नहीं की। विपिन और उसके परिवार के लोग निक्की और उसकी बहन कंचन को इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के साथ घर पर बुटीक और पार्लर चलाने से मना करते थे। निक्की और उसकी बहन इंस्टाग्राम और रील बनाने की शौकीन थी। इसी कारण कहासुनी होती थी। निक्की के मार पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह वीडियो पिछले साल सर्दियों का है। विपिन की मां दया ने शॉल ओढ़ रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विपिन के कमर से खून निकल रहा है। विपिन को पहले निक्की ने गुस्से में कैंची मारी थी, जिसके बाद दोनों में मारपीट हुई थी। इस वीडियो को एडिट कर कंचन और उसके परिवार वालों की तरफ से जनता के सामने पेश किया जा रहा है। विपिन को एकतरफा कार्रवाई में फंसाया जा रहा है। निक्की ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या की है। घटना का वीडियो उसकी बहन ने बनाया है। उसने बच्चों को भी गलत बयानबाजी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नामजद आरोपी ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति और सास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। -सुधीर कुमार, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed