फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father brutally murdered in property dispute, son arrested

Noida News: संपत्ति विवाद में पिता की बेरहमी से हत्या, बेटा गिरफ्तार

Thu, 13 Jun 2024 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Father brutally murdered in property dispute, son arrested
नंदनगरी की वादात, बेटियों व बड़े बेटे को भी देना चाहते थे हिस्सा, सारी प्रॉपर्टी अपने नाम चाहता था आरोपी
विज्ञापन

आरोपी ने पिता की डंडे, पत्थर और ईंट से वारकर हत्या की, घर पर बैठकर जमकर शराब पी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंद नगरी में युवक ने इंसानियत की सारी हदें पार कर संपत्ति विवाद में पिता केहर सिंह (65) की हत्या कर दी। आरोपी ने पिता के सिर पर डंडे, ईंट और पत्थर से कई वार किए। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी भागा नहीं और नीचे कमरे में बैठकर शराब पीता रहा। दोपहर में बड़ा बेटा घर पहुंचा तो आरोपी पहली मंजिल की बालकनी पर मौजूद था। बार-बार कहने पर भी वह दरवाजा नहीं खोल रहा था।
पिता के बारे में पूछने पर आरोपी ऊपर जाने की बात कहने लगा। किसी तरह समझाकर घर का दरवाजा खुलवाया गया तो दूसरी मंजिल पर केहर का शव पड़ा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत आरोपी अजय उर्फ गज्जी (35) को गिरफ्तार कर किया। अजय जीटीबी अस्पताल में नर्सिंग अर्दली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि केहर मकान में बेटियों और बड़े बेटे को हिस्सा देना चाहते थे, लेकिन आरोपी इसका विरोध कर झगड़ा करता था।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की के अनुसार, केहर परिवार के साथ बी-2 ब्लॉक, नंद नगरी में रहते थे। परिवार में दो बेटे राम बहादुर और अजय के अलावा चार शादीशुदा बेटियां हैं। राम परिवार के साथ मौजपुर में रहते हैं। वे निजी अस्पताल में फॉर्मासिस्ट हैं। अजय बुजुर्ग पिता के साथ अकेला रहता था। नंद नगरी के मकान में भूतल के अलावा पहली और दूसरी मंजिल बनी हुई है। केहर मकान का भूतल बेटियों व दूसरी मंजिल राम देना चाहते थे। अजय इसका विरोध कर रहा था। वह चाहता था कि पूरा मकान उसके नाम कर दिया जाए। इसी बात पर मंगलवार देर रात पिता-पुत्र में जमकर झगड़ा हुआ। कहासुनी के बाद बुधवार दोपहर आरोपी ने पिता की दूसरी मंजिल पर हत्या कर दी। बाद में वह नीचे पहली मंजिल पर पहुंचा और जमकर शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर हत्या का पता चला

पिता केहर का फोन नहीं उठने पर बेटा राम घर पहुंचा। उसने देखा कि ऊपर जाने वाले रास्ते पर अंदर से कुंडी लगी थी। पहली मंजिल की बालकनी पर अजय खड़ा था। बार-बार कहने के बावजूद वह दरवाजा खोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। काफी देर बातचीत करने के बाद किसी तरह अजय को दरवाजा खोलने के लिए मनाया गया। इसके बाद उसने दरवाजा खोला। राम ऊपर पहुंचा तो खून से लथपथ पिता का शव जमीन पर पड़ा था। राम ने दोपहर 3:19 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को पानी से धो लिया था, लेकिन उसके पाजामे पर खून के धब्बे थे।

रात को पिता ने बड़े बेटे को किया था कॉल

पुलिस को राम ने बताया कि रात 12 बजे के बाद पिता ने कॉल कर बताया था कि अजय उनसे कुछ ज्यादा ही झगड़ा कर रहा है। बार-बार वह मारने की बात कर रहा है। राम ने पिता से दरवाजा अंदर से बंदकर सोने के लिए कहा था। अगले दिन वह ऑफिस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article