फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fatehabad rain, waterlogging in Bhuna, Fatehabad News, Bhuna News

Noida News: 600 घरों में घुसा पानी, 80 परिवारों ने छोड़ा ठिकाना

Thu, 04 Sep 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 04 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad rain, waterlogging in Bhuna, Fatehabad News, Bhuna News
भूना में सिरसा- चंडीगढ़ रोड पर जलभराव में फंसी कार। संवाद
भूना। बारिश के रौद्र रूप से जिलावासियों की आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही बारिश के बुधवार को सड़कों और कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर के करीब 600 से ज्यादा मकानों में पानी घुस गया जबकि 80 से ज्यादा परिवार अपने घर और झुग्गी-झोपड़ियां छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। गांव समैन में मंगलवार रात को बारिश से मकान की छत व दीवार गिरने से रणधीर सिंह (48) की मौत हो गई। भिरडाना में भी दो मकानों की छत गिरने से हजारों का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन


सिरसा-चंडीगढ़ रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया। शहीद उधम सिंह चौक से लेकर अमरूद प्लांट एंव बागवानी तक का क्षेत्र लगभग तीन फुट पानी में डूब गया। इससे बड़े वाहनों का भी आवागमन ठप हो गया। वार्ड नंबर 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।
विज्ञापन


हिसार रोड पर अग्रसेन चौक से लेकर टेलीफोन एक्सचेंज तक पांच फीट से अधिक पानी जमा हो गया। इससे दुकानों को दिनभर बंद रखना पड़ा। जलभराव से दुकानों का काफी सामान खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। उपायुक्त मनदीप कौर मंगलवार रात को पहुंचीं और प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के राजकीय महाविद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लान तैयार किया। लेकिन, बुधवार सुबह जलभराव कम होने की बजाय बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नाले का निर्माण शुरू

प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार सुबह से ही विशेष इंतजाम शुरू कर दिए। शहीद उधम सिंह चौक से लेकर शहीद भगत सिंह पार्क तक दुकानों के सामने से एक अस्थायी नाले की खुदाई कर बरसाती पानी को नजदीकी माइनर में डालने की योजना बनाई गई। नेहरू पार्क क्षेत्र के वार्ड नंबर 6, 7, 8 व 11 के रिहायशी इलाकों में घुसे पानी को निकालने के लिए श्मशान भूमि से लेकर माइनर तक ड्रेन की खुदाई कराई गया कि पानी निकासी की प्रक्रिया में तेजी आए।

-

दोगुना हुआ पानी

मंगलवार को जहां शहर के कुछ इलाकों में ही जलभराव की स्थिति थी, वहीं बुधवार सुबह तक हालात दो गुना बिगड़ गए, जिससे शहर के करीब 9 वार्डों में बाढ़ जैसी भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई। बुधवार सुबह जिला प्रशासन ने कमान संभाली। डीएमसी संजय बिश्नोई, एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, एसडीएम राजेश कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, बीडीपीओ ऋषभ सिंगल, नगर पालिका सचिव दीपक कुमार, एसडीओ भागीराम वर्मा और एमई नरेंद्र सिंह पंवार ने आपात बैठक की। बैठक में खेतों से शहर की ओर आ रहे अतिरिक्त पानी को रोकने तथा शहर के भीतर जलभराव को शीघ्र निकालने को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रशासन ने मशीनों और कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती के निर्देश दिए।


-

प्रशासनिक अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से जलमग्न क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

संजय बिश्नोई, डीएमसी

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed