{"_id":"614b8eb58ebc3e59df1658f6","slug":"fastest-development-in-ncr-due-to-noida-airport-film-city-project-yogi-grnoida-news-noi606198157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट-फिल्म सिटी प्रोजेक्ट से एनसीआर में सबसे तेज विकास : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट-फिल्म सिटी प्रोजेक्ट से एनसीआर में सबसे तेज विकास : योगी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट और फिल्म सिटी प्रोजेक्ट से नोएडा-ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र देश में सबसे तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र बन गया है। प्रदेश में चारों ओर से विकास की हवा बह रही है। पहले गुंडाराज था, अब निर्यात और निवेश का माहौल है। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में विकास पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा है। यूपी देश का इकलौता प्रदेश है जहां इतनी अधिक संख्या में एक्सप्रेसवे होंगे। सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे भी इसमें शामिल है। भाजपा सरकार आने से पहले केवल दो स्थानों पर प्रदेश में मेट्रो थी। अब चार अन्य शहरों में मेट्रो दौड़ेगी। उन्होंने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों का भी लेखा-जोखा भी पेश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पूर्व की सरकारों में उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डुइंग (व्यापार करने में सरलीकरण) में देश में 23वें नंबर पर आता था। अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
कहा-2022 में दोबारा बनेगी भाजपा सरकार
सम्मेलन में एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति किसी कार्य को करने के लिए अपना रास्ता ढूंढ लेती है। ग्रेटर नोएडा आने पर जिस तरह से रिमझिम फुहारों से मौसम सुहावना हो गया। कुछ ऐसा ही प्रदेश में विकास की हवा से ऐसा माहौल तैयार हो रहा है कि आने वाले 2022 के चुुुनावों में दोबारा से भाजपा सरकार चुनकर आएगी।
विज्ञापन
मूर्तिकार रामसुतार और पैरालंपिक विजेता प्रवीण सम्मानित
मुख्यमंत्री ने मूर्तिकार रामसुतार व पैरालंपिक की ऊंची कूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रवीण कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभा को रियायत मिलेगी और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
कोरोना काल में लूटखसोट करने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार
यथार्थ अस्पताल के सीएमडी डॉ. अजय त्यागी ने कोरोना काल में चिकित्सकों का योगदान बताते हुए चिकित्सा क्षेत्र में सरकार को अधिक बढ़ावा देने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में दोनों तरह के कार्य हुए। अधिक संख्या में चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों की मदद की गई। कुछ ऐसे भी संस्थान और निजी अस्पताल रहे जिन्होंने मानवता छोड़कर मरीजों से लूटखसोट की और धन कमाया, ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए।
बड़े शहरों की सिटी बस सेवा को इलेक्ट्रिक सेवा से जोड़ेंगे
उद्यमी विपिन मल्हन ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बड़ी समस्या है। ऐसे में यीडा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कोई पॉलिसी या जीएसटी में छूट दी जानी चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत उद्यमियों को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, प्रदेश के सभी शहरों में सिटी बसों को इलेक्ट्रिक बस सेवा से जोड़ने की योजना पर कार्य चल रहा है।
आबादी निस्तारण में एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार
किसान नेता डॉ. रूपेश कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री को आबादी निस्तारण मामले को उठाते हुए शासन की ओर से गठित की गई एसआईटी रिपोर्ट जल्द लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 1451 मामले आए थे, इन किसानों को रिपोर्ट का इंतजार है। योगी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जो भी किसानों से वादे किए गए थे, नियम के अनुसार बिना दबाव के इनका निराकरण किया जाएगा।
नई शिक्षा नीति से विश्वस्तरीय बनेंगे संस्थान
सुनील गलगोटिया ने शिक्षा क्षेत्र में प्रोत्साहन देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहा कि इसे लागू करने पर आने वाले वर्षों में विश्व के उच्च संस्थानों में जिले के संस्थान शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. अखिलेश यादव ने अधिक मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग रखी और महिला उद्यमी मंजुला मिश्रा ने महिला उद्यमियों के लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अलग से क्षेत्र बनाने की मांग की।