{"_id":"617055bbd4fd3a79e14676ab","slug":"farmers-worried-about-taking-manure-mewat-news-noi6114947137","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद लेने को किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद लेने को किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल में डीएपी खाद पहुंचने की खबर मिलते ही नई अनाज मंडी में बुधवार को भी खाद लेने की होड़ किसानों में दिखी। सुबह चार बजे से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पानी की बोतल और हाथों में खाने के लिए रोटियां लेकर डीएपी वितरण केंद्र के बाहर पहुंच गईं। पुलिस जवानों ने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी खाद लेने के लिए लाइन में लगी दिखीं। सुरक्षाकर्मी एक बार में पांच किसानों को टोकन देने के लिए बारी-बारी से अंदर भेज रहे थे। उनके बाहर निकलने के बाद ही अगले पांच किसानों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजीत सिंह लगातार स्थिति पर निगरानी रखे हुए थे।
बुधवार को तावडू नई अनाज मंडी में खाद लेने पहुंचे क्षेत्र के किसान इकबाल, वसीम, मौसिम सेकुल, नबी, निसार आदि ने बताया कि पिछले तीन दिन से वह खाद लेने के लिए भटक रहे हैं। पहले भी दो बार लाइन में लगकर बगैर खाद लिए लौट गए थे और अभी भी उन्हें खाद मिलने की उम्मीद बहुत कम है। आज सुबह चार बजे ही लाइन में लगकर खड़े हो गए थे।
वहीं उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि तावडू उपमंडल में अब तक 4700 डीएपी खाद के कट्टे किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। दूसरी खेप में 2260 डीएपी खाद के कट्टे तावडू में पहुंचे हैं। जिन्हें गांव मोहम्मदपुर अहिर व तावडू शहर सहित चार मशीनों के माध्यम से किसानों को वितरित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है डीएपी की मांग सभी की पूरी होगी।
विज्ञापन
फोटोऱ् तावडू नई अनाज मंडी में खाद के इंतजार में महिला और पुरुष किसान।