फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will stage a sit-in at Harola Barat Ghar

हरौला बरात घर में धरना देंगे किसान

Sun, 05 Sep 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers will stage a sit-in at Harola Barat Ghar
नोएडा। भारतीय किसान परिषद के किसान अब हरौला बरात घर में धरना देंगे। जिला प्रशासन और प्राधिकरण ने किसानों को धरना प्रदर्शन के लिए बरात घर में जगह प्रदान की है। किसान संगठन भी बरात घर में धरने के लिए राजी हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को किसानों के गिरफ्तारी के विरोध में कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि हरौला बरात घर पर इकट्ठा हुए। बरात घर में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और पुलिस के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन

किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय पर जाने की बात कही। पुलिस ने इससे इनकार कर दिया और बरात घर में ही प्राधिकरण के अफसरों को बुलाने की बात कही। पुलिस के आश्वासन के बाद भी प्राधिकरण के अधिकारी बरात घर नहीं पहुंचे और दोपहर से वहां जुटे किसान शाम करीब 4 बजे घरना समाप्त कर लौट गए। किसानों ने रविवार सुबह से हवन के साथ धरना करने की बात कही है।
विज्ञापन

45 वर्ष पहले नोएडा के किसानों की जमीन अधिगृहीत की गई थी। उसी समय से आबादी, मुआवजा व 10 फीसदी भूखंडों को लेकर किसान अपनी समस्याएं रखते चले आ रहे हैं। किसानों की मांगें आज तक पूरी नहीं की गई हैं। इसी 1 सितंबर से किसान प्रदर्शन करने के लिए प्राधिकरण कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के किसान संगठनों ने प्राधिकरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किए तो किसी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed