फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers who came to lockout surrounded the authority

Noida News: तालाबंदी करने पहुंचे किसानों ने प्राधिकरण का किया घेराव

Sat, 12 Aug 2023 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers who came to lockout surrounded the authority
फोटो
विज्ञापन

तालाबंदी करने पहुंचे किसानों ने प्राधिकरण का किया घेराव
-भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में 56 दिनों से धरने पर बैठे हैं किसान
अधिकारियों ने किसानों से बैठक में अपनी बात रखने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भारतीय किसान परिषद के तत्वावधान में प्राधिकरण पर 56 दिनों से धरने पर बैठे किसानों का धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों ने प्राधिकरण की घेराबंदी की। किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगाए और मुख्य गेट पर तालाबंदी के लिए पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और किसानों में खींच-तान भी हुई।

बृहस्पतिवार को प्राधिकरण कार्यालय की घेराबंदी का निर्णय धरना स्थल पर लिया गया। सुखबीर खलीफा ने कहा कि धरने पर बैठे 56 दिन हो गए। प्राधिकरण के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। इसके लिए कठोर कदम उठाते हुए प्राधिकरण का घेराव किया गया। शुक्रवार को प्राधिकरण के घेराव और तालाबंदी के प्रयास के दौरान प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, डीसीपी हरिश्चंद्र किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से बैठक कर अपनी बात रखने को कहा। इसके बाद नोएडा के 81 गांव का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए पहुंचा। लगभग तीन घंटे हुई इस वार्ता में आने वाली बोर्ड मीटिंग में सेक्टर-146 में मूल 5 प्रतिशत प्लॉट के लिए किसानों को देने के लिए सहमति बनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed