फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers warned of agitation

किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 24 Jun 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers warned of agitation
नोएडा। किसानों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर जल्द ही समस्याओं का समाधान करने की बात कही है। अधिकारियों से हुई बातचीत में उन्होंने 31 जुलाई तक मामले का समाधान करने का वक्त दिया है। साथ ही कहा है कि समाधान नहीं निकलने की सूरत में 16 अगस्त को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले किसानों ने सारफाबाद में बैठक की थी।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान परिषद संगठन का प्रतिनिधिमंडल सुखवीर खलीफा के नेतृत्व में प्राधिकरण की सीईओ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ से कहा कि उनकी समस्याओं को प्राधिकरण गंभीरता से नहीं ले रहा है। यदि उनकी समस्याओं का समाधान 31 जुलाई तक नहीं किया गया तो 16 अगस्त को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सुखवीर खलीफा ने कहा कि दो वर्ष से किसान हर सप्ताह प्राधिकरण कार्यालय का चक्कर लगाकर अपनी समस्याओं को दूर कराने के लिए परेशान हैं। मगर उन्हें केवल आश्वासन दिए जाते हैं। उन्होंने सीईओ से कहा कि किसानों की पुरानी आबादियों को अधिगृहित कर लिया गया। और अब 5 फीसदी प्लॉट, आबादी का निस्तारण, भवन नियमावली व 10 फीसदी अतिरिक्त प्लॉट आदि की समस्याओं का निराकरण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ ने किसानों की समस्याओं को सुना और जल्द ही इन मुद्दों पर अधिकारियों के साथ वार्ता कर निपटाने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने 31 जुलाई तक समस्याओं का निराकरण नहीं करने पर 16 अगस्त को आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल में जयवीर प्रधान, कालू प्रधान, सुरेंद्र प्रधान, नीरज त्यागी, सुधीर चौहान, सोनू कसाना, तरुण भाटी और हरिकिशन शर्मा व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed