फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers stopped the work of leveling the airport land

किसानों ने बंद कराया एयरपोर्ट भूमि के समतलीकरण का काम

Tue, 26 Oct 2021 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the work of leveling the airport land
जेवर। तीन माह बाद भी मकान, बोरिंग, पेड़ों व ट्यूबवेल का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने एयरपोर्ट के भूमि समतलीकरण का कार्य बंद करा दिया। सोमवार को किसानों ने रोही गांव में मलबे को समतलीकरण करने पहुंची मशीनों को घेर लिया। किसानों को देख हाइवा चालक भाग खड़े हुए। किसानों ने दो हाइवा ट्रकों को मौके पर रोक कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन विस्थापितों को मुआवजे नहीं देता तब तक वह एयरपोर्ट निर्माता कंपनी के ट्रकों को रोककर धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की वेंडर कंपनी सीपी अरोड़ा के कर्मचारी सुबह 11 बजे दो पोकलेन मशीन व पांच हाइवा लेकर रोही गांव में विस्थापन के बाद मलबे को उठाकर समतलीकरण करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किसान भी रोही गांव पहुंचे। किसानों के तेवर देखकर दोनों पोकलेन चालक व तीन हाइवा चालक भाग खड़े हुए। किसानों ने दो हाइवा ट्रकों को गांव में ही रोक कर चाबी निकाल ली। सूचना के बाद जेवर तहसील से लेखपाल नवीन कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके मुआवजे का पैसा नहीं मिलेगा तब तक एयरपोर्ट के समतलीकरण का गांव में काम नहीं होने देंगे। लेखपाल उच्च अधिकारियों को बुलाने की बात कह निकल गए और देर शाम तक वापस नहीं आए। ग्रामीणों का कहना है कि पैसे आने के बाद किसानों को एयरपोर्ट के काम से कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट की जमीन पर अवैध निर्माण को हटाने का काम फिर शुरू
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण के लिए प्रशासन ने 1334 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के बाद जेवर के कुरैव गांव में किसानों से सहमति के आधार पर बैनामे कराए थे। लेकिन नगला फूलखां व नगला जहानू के कुछ लोगों ने जमीन पर अवैध निर्माण तैयार कर लिया। अवैध निर्माण हटाने का मांगा गया समय पूरा होने के बाद सोमवार को यीडा की टीम ने नगला जहानू पहुंचकर निर्माण को हटाने का काम शुरू कर दिया। तहसीलदार विनय भदौरिया ने बताया कुरैव गांव के किसानों से यीडा ने सीधे नागरिक उड्डयन विभाग के नाम किसानों से सहमति के आधार पर जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर नगला फूल खा से विस्थापन का लाभ लेने वाले कुछ लोग व कुछ नगला जहानू गांव के लोगो ने निर्माण कर लिया था। टीम ने बताया कि अब लगातार अवैध निर्माण को हटाने का काम जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में गांव विस्थापित किए जाने का विरोध
रबूपुरा (संवाद)। जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण में गांव के विस्थापित किये जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध बढ़ रहा है। ग्रामीण पहले भी यमुना विकास प्राधिकरण पर वादाखिलाफी का आरोप लगा चुके हैं। सोमवार को राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक गांव नगला हुकमसिंह में जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में इकपाल सिंह ने कहा कि प्राधिकरण अपने वादे से मुकर रहा है तथा लोगों पर गांव के विस्थापन का दबाव बनाया जा रहा है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा हमें विस्थापन मंजूर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed