फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers should be paid for wheat on time, negligence will not be tolerated: Medha Rupam

Noida News: किसानों को समय पर हो गेहूं का भुगतान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीः मेधा रूपम

Thu, 07 May 2026 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers should be paid for wheat on time, negligence will not be tolerated: Medha Rupam
-845 किसानों को गेहूं खरीद योजना का लाभ मिला है, जबकि 716 किसानों के खातों में भुगतान भेजा गया
विज्ञापन

-इस वर्ष 3.162 हजार मीट्रिक टन गेहूं की हुई है खरीद, 5.5 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एनआईसी सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने खरीद व्यवस्था, क्रय केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, गेहूं के समयबद्ध उठान और प्रेषण, किसानों को भुगतान और एफसीआई डिपो में उपलब्ध भंडारण क्षमता सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए कि खरीदे गए गेहूं का भुगतान तय समय के भीतर किसानों के खातों में भेजा जाए। भंडारित गेहूं को शीघ्र एफसीआई डिपो तक पहुंचाएं और मौसम को देखते हुए गेहूं को त्रिपाल व पॉलिथीन से ढककर रखें। उन्होंने कहा कि गेहूं के उठान और प्रेषण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जनपद को इस वर्ष 5.5 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष अब तक 3.162 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद की प्रगति के आधार पर जनपद प्रदेश स्तर पर सातवें और संभाग स्तर पर प्रथम स्थान पर पहुंच है। अब तक 845 किसानों को गेहूं खरीद योजना का लाभ मिला है, जबकि 716 किसानों के खातों में भुगतान भेजा जा चुका है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता, जिला सहकारिता अधिकारी विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed