फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers remain steadfast in their demands, despite rain and cold.

Noida News: बारिश और ठंड के बीच मांगों को लेकर डटे किसान

Fri, 30 Oct 2026 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers remain steadfast in their demands, despite rain and cold.
यमुना सिटी। जेवर के दयानतपुर गांव में शुक्रवार को ठंड और बारिश के बीच भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान धरने पर बैठे। वे सात प्रतिशत आवासीय भूखंड और 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे की मांग कर रहे हैं। साथ ही 60 मीटर सर्विस रोड से प्रभावित आबादी के बदले आबादी देने की मांग उठा रहे हैं। किसानों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना प्राधिकरण किसानों के साथ मनमानी कर रहा है। किसानों का दावा है कि 18 साल बीतने के बाद भी प्राधिकरण ने उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे के लिए सात प्रतिशत आवासीय भूखंड नहीं दिए हैं। धरने पर राकेश कुमार और प्रेमपाल समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed