{"_id":"5f172b678ebc3e9fa92565a3","slug":"farmers-rain-good-for-bajra-crops-mewat-news-noi5248190169","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। कई दिनों बाद सोमवार रात और मंगलवार सुबह क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। किसानों ने इस बारिश को ज्वार और बाजरे की फसल के लिए वरदान बताया है। क्षेत्र के किसान हाजी अली मोहम्मद, हाजी हुसैन का कहना है कि नगीना ब्लॉक में कुछ दिन पहले ही बूंदाबांदी के दौरान किसानों ने बिजाई की थी। इसके बाद बरसात नहीं हुई और फसल सूखने लगी थी।
बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उन्होंने बताया कि नगीना क्षेत्र में एक नहर है एक नाला है जिसके भरोसे पूरा क्षेत्र रहता है, लेकिन उसमें भी साल 2004 के बाद पानी नहीं आया है। चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या भाजपा की सरकार हो कभी भी नगीना क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि किसान भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं क्योंकि क्षेत्र में बेरोजगारी है, कोई काम धंधा और फैक्टरी नहीं है। ग्रामीण केवल फसल के ऊपर निर्भर हैं इसी से गुजारा होता है।
नूंह उपमंडल कृषि अधिकारी डॉक्टर अजीत सिंह ने बताया कि नगीना क्षेत्र में हुई बरसात से ज्वार और बाजरे की फसलों को फायदा होगा। उम्मीद है कि इस बार मानसून किसानों के लिए सौगात लेकर आएगा।