फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers protest at the Collectorate; remain adamant on the demand for talks with the DM.

Noida News: कलेक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन, डीएम से वार्ता की मांग पर अड़े

Wed, 23 Sep 2026 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the Collectorate; remain adamant on the demand for talks with the DM.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने बुधवार को पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मोजर बीयर कंपनी के गोलचक्कर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर के नेतृत्व में निकला मार्च कलेक्ट्रेट पहुंचा। किसान पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने जिलाधिकारी से सीधे वार्ता कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के मौजूद नहीं होने पर सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने किसानों से ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी से वार्ता कराने की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों ने 29 सितंबर के बाद जिलाधिकारी से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

अमन ठाकुर ने कहा कि निर्धारित समयसीमा में किसानों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed