{"_id":"6a9831d29da4fcd56f071989","slug":"farmers-protest-at-the-authority-demanding-four-percent-land-noida-news-c-23-1-lko1064-104867-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर किसानों का प्राधिकरण पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर किसानों का प्राधिकरण पर प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो
-तिरंगा लेकर निकाला पैदल मार्च, मुख्य गेट पर धरने पर बैठे किसान, पीएसी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। चार फीसदी भूखंड की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। घोड़ी-बछेड़ा गांव से सैकड़ों किसान बारिश के बीच हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च करते हुए प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। किसानों ने मुख्य गेट पर बैठकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए कार्यालय पर पुलिस के साथ पीएसी तैनात करनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेट बंद कर बैरिकेडिंग की गई।
बुधवार सुबह घोड़ी-बछेड़ा गांव के शहीद पार्क में किसानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। करीब 11 बजे किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय के लिए पैदल मार्च शुरू किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। तेज बारिश के बावजूद किसान जैतपुर गांव के रास्ते नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे।
प्राधिकरण पहुंचने के बाद किसानों ने मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ के नाम मांग-पत्र सौंपकर चार फीसदी भूखंड देने की मांग दोहराई। किसानों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें चार फीसदी भूखंड का लाभ नहीं दिया जा रहा है। हर बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान किसान की हालत बिगड़ी
प्राधिकरण गेट पर पहुंचने के दौरान प्रदर्शन में शामिल एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर बेसुध होकर गिर गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मदद से किसान को अस्पताल पहुंचाया। किसानों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जल्द आंदोलन की आगे की रणनीति घोषित की जाएगी।