फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers preparing to protest CM were under house arrest

सीएम के विरोध की तैयारी कर रहे किसानों को किया नजरबंद

Tue, 26 Jan 2021 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers preparing to protest CM were under house arrest
दनकौर/रबूपुरा। मुख्यमंत्री के नोएडा आगमन पर विरोध करने की तैयारी कर रहे किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं को सोमवार सुबह पुलिस ने दनकौर स्थित कार्यालय में नजरबंद कर दिया। सीएम का दौरा रद्द होने पर सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए संघ के कार्यकर्ता सोमवार सुबह दनकौर स्थित कार्यालय पर जुटने लगे थे। इसकी सूचना मिलते ही एसीपी बृजनंदन राय, दनकौर कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी किसानों को नजरबंद कर दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस में कहासुनी भी हुई। किसानों का कहना है कि उनके विरोध को देखते हुए ही मुख्यमंत्री जिले में नहीं आए। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, देशराज नागर, रमेश कसाना, जतन प्रधान, बृजेश भाटी, कृष्ण नागर, सतीश कनारसी, राजेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रबूपुरा में भी की घेराबंदी
सीएम के विरोध की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने रबूपुरा में भी किसान नेताओं की घेराबंदी की। किसान एकता संघ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि उन्हें, कई महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास पर नजरबंद किया गया। एसीपी शरद चंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव, पीएसी मौके पर डटे रहे। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। दोपहर में सीएम का दौरा रद्द होने की सूचना पर पुलिस अधिकारी चले गए। महिला नेता ने कहा कि किसान एकता संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान मंगलवार को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच ने बताया कि सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed