फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers' income will increase due to agriculture law, middlemen will be discharged: VK Singh

कृषि कानून से किसानों की आय बढ़ेगी, बिचौलियों की होगी छुट्टी : वीके सिंह

Wed, 07 Oct 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers' income will increase due to agriculture law, middlemen will be discharged: VK Singh
कृषि कानून को लेकर जानकारी देते केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह। - फोटो : Grnoida
कृषि कानून से किसानों की आय बढ़ेगी, बिचौलियों की होगी छुट्टी : वीके सिंह
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कृषि कानून पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच जनता को जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री और जनरल (अवकाश प्राप्त) वीके सिंह ने सेक्टर अल्फा-1 के कम्युनिटी सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि कानून किसानों के लिए ऐतिहासिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। वहीं, फसल बेचने के दौरान बिचौलियों की भूमिका भी खत्म हो जाएगी।

वीके सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों के जीवन में बदलाव लाने वाला अहम कदम है। इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत एक लाख करोड़ रुपये देने, कृषि अवसंरचना फंड और देश में 10000 कृषि उत्पादक समूह की स्थापना का निर्णय लेकर मोदी सरकार ने बड़ा काम किया है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पूर्व की तरह निर्धारित होते रहेंगे। रबी फसल का एसपी 1975 रुपये कुंतल किया जा चुका है। यह कानून किसानों को उनकी उपज के विक्रय की स्वतंत्रता प्रदान करते हुए एएसपी व्यवस्था का निर्माण करता है, जहां किसान एवं उपज मंडी के बाहर अन्य माध्यम से सफलतापूर्वक व्यापार कर सकता है। उन्होंने कहा कि किसान अपने राज्य के अंदर एवं देश के किसी भी कोने में फसल को उचित मूल्य पर बेच सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कृषि कानून पर राजनीति कर किसानों को बरगलाने में लगा है, पर उनकी दाल गलने वाली नहीं है। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, कर्मवीर आर्य,जितेंद्र भाटी, गजेंद्र, अजीत मुखिया, मनोज प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed