फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers hoisted black flags

सुन्हेड़ा बॉर्डर पर किसानों ने फहराए काले झंडे

Wed, 26 May 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers hoisted black flags
पुन्हाना। किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर सुन्हेड़ा बॉर्डर पर पिछले 135 दिनों से मेवाती किसान मोर्चा के बैनर तले धरना दे रहे अन्नदाताओं ने बुधवार को काले झंडे फहराकर काला दिवस मनाया और नए कृषि कानूनों का विरोध किया।
विज्ञापन

मेवाती किसान मोर्चा धरना के संचालक मौलाना अरशद मीलखेड़ला और प्रवक्ता अब्दुल रशीद एडवोकेट ने बताया कि नए कृषि कानूनों के विरोध और एमएसपी की लिखित गारंटी की मांग के संबंध में हजारों किसान दिल्ली की बॉर्डरों पर आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को इसे 6 माह पूरे हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अहंकार के कारण नए कानूनों को वापस नहीं लिया। इसीलिए 26 मई को काले झंडे फहराकर काला दिवस मनाया गया। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सदर मौलाना अरसद साहब, किसान मोर्चा के प्रवक्ता रशीद अहमद एडवोकेट, मुबारिक अटेरना, एडवोकेट अजीज अख्तर, मुफ्ती सलीम कासमी, कारी इश्तियाक, हाफिज रौनक, शाहिद जिराहेड़ा, शौकत खेड़ा, अलीजान, मुबीन नहेदा, हबीबुर्रहमान पूर्व विधायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed