फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers going in agitation vandalize Luharli toll plaza

आंदोलन में जा रहे किसानों ने लुहारली टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़

Mon, 18 Jan 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers going in agitation vandalize Luharli toll plaza
लुहारली टोल प्लाजा पर हंगामे की वायरल फुटेज। - फोटो : Grnoida
आंदोलन में जा रहे किसानों ने लुहारली टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़
विज्ञापन

दादरी। करीब 15 कारों में सवार होकर बुलंदशहर से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों ने रविवार को दादरी के लुहारली टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर दी। जिस लेन से वे बिना शुल्क दिए निकलना चाह रहे थे उस लेन पर मरम्मत कार्य चल रहा था। टोल कर्मियों ने दूसरे टोल से जाने के लिए कहा तो किसान भड़क गए। किसानों ने टोल मशीनों को क्षति पहुंचाई और विरोध करने पर तोड़फोड़ कर दी। सभी लेन को टोल फ्री कर दिया गया। किसानों ने करीब 20 मिनट तक जमकर उत्पात मचाया।
टोल कर्मियों के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बुलंदशहर की ओर से 15 कारों में सवार किसान टोल पर इकट्ठे हो गए। किसानों ने हरे रंग की टोपी लगा रखी थी। लुहारली टोल के छह नंबर बूथ पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। किसान अपने वाहनों को जबरन उसी बूूूूथ से बिना टोल दिए निकालने लगे। जब किसानों से दूूूूसरे बूूूथ से वाहन निकलनेे के लिए कहा गया तो वे नाराज हो गए। किसानों ने वजन मापने वाले सिस्टम व लाइनों में लगे सेंसर को तोड़ दिया। किसान टोल पर तैनात कर्मचारियों से गाली गलौच कर मारपीट पर उतारू हो गए। सभी टोल बूथ को फ्री कर दिया गया जिससे करीब 45 मिनट तक वाहन बिना टोल दिए गुजरते रहे। तोड़फोड़ व मशीनरी को क्षति पहुंचाने से करीब छह लाख रुपये के नुकसान हुआ। वहीं, टोल कर्मियों का आरोप है कि टोल पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भी उत्पात मचा रहे किसानों को नहीं रोका। जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ तब से टोल पर पीएसी भी तैनात है। टोल प्रबंधन की तरफ से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई। टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज सचिन कुमार का कहना है कि जिन गाड़ियों में किसान तैनात थे, उन पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत मोर्चा) लिखा हुआ था। जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है तब से किसान तीन से चार बार टोल फ्री करा चुके हैं। 29 नवंबर को इसी तरह का विवाद होने पर किसानों ने टोल फ्री करा दिया था। इसके बाद 7 व 15 दिसंबर को टोल को फ्री करा दिया। इससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे किसानों ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। 45 मिनट में सैकड़ों वाहन बिना टोल दिए गुजरते रहे। उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब छह लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरेंद्र झा, टोल प्रबंधक लुहारली टोल प्लाजा
लुहारली टोल पर उत्पात मचाने वाले किसानों की यूनियन के बारे में पता लगाया जा रहा है। किसान थोड़ी देर में ही टोल प्लाजा से होकर दिल्ली की ओर निकल गए।
- नितिन कुमार सिंह, ग्रेनो के एसीपी-टू

लुहारली टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करते किसान।

लुहारली टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करते किसान।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed