फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmers expressed anger at being called agitators

आंदोलनजीवी कहने पर किसानों ने जताई नाराजगी

Tue, 09 Feb 2021 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
farmers expressed anger at being called  agitators
सुनहेड़ा बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Mewat
पुन्हाना। हरियाणा-राजस्थान सीमा स्थित सुन्हेड़ा बॉर्डर पर मंगलवार को 29वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंदोलनकारियों को आंदोलनजीवी कहने पर नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री को अपने हकों के लिए आंदोलन करना भी चुभ रहा हैं। जबकि, पीएम खुद ही आंदोलन करते थे।
विज्ञापन

मेवात किसान मोर्चा के प्रवक्ता रशीद अहमद, अरशद मीलखेड़ला, अरशद नीमका और मुफ्ती सलीम आदि का कहना है कि राज्यसभा में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण से उनका अहंकार झलक रहा है। किसान बार-बार बातचीत के लिए प्रधानमंत्री के फोन का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अगर अपनी जिद्द पर अड़ी है तो किसान भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों का आरोप है कि सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रही है। धरनास्थलों पर करीब 200 किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने संसद में उन किसानों के परिवारों को सांत्वना देने और आर्थिक मदद के लिए एक शब्द भी नहीं कहा, बल्कि धरनास्थलों से बुजुर्गों, बच्चे और महिलाओं चले जाने की अपील की। इस मौके पर काफी संख्या में किसान और किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed