फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers ended their protest after DSP intervened.

Noida News: डीएसपी के हस्तक्षेप पर धरने से उठे किसान

Sun, 02 Nov 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 02 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers ended their protest after DSP intervened.
धरने पर बैठे किसानों से बात करते डीएसपी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। एसएचओ पर सही व्यवहार न करने का आरोप लगाकर थाने के अंदर धरने पर बैठे किसान आखिरकार डीएसपी हरविन्द्र सिंह व जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू के हस्तक्षेप पर शुक्रवार देर रात दो बजे धरना उठाने पर राजी हुए। इसके बाद ही किसान अपने घरों को लौटे।
बिहार के मोतीहारी से आए धान से लदे ट्रक को छोड़ने को लेकर भाकियू चढूनी ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष संजीव सैनी की एसएचओ प्रमोद से बहसबाजी भी हो गई थी। सैनी का आरोप था कि प्रमोद ने इस मामले में उनसे सही तरीके से बात नहीं की। इसी नाराजगी को लेकर संजीव सैनी के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार देर शाम को थाने के गेट पर धरना देना शुरु कर दिया। इस दौरान किसानों की पुलिस से बहस होने पर एकबारगी माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही व्यासपुर के डीएसपी हरविन्द्र सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना व निदेशक मनदीप रोडछप्पर भी किसानों को समर्थन देने के लिए पहुंच गए। आखिरकार डीएसपी हरविन्द्र सिंह व अनिल संधू के हस्तक्षेप से ही किसान धरना उठाने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed