Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers did not submit memorandum on late arrival of SDM

एसडीएम के देरी से पहुंचने पर किसानों ने नहीं सौंपा ज्ञापन

Mon, 21 Dec 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not submit memorandum on late arrival of SDM
नोएडा के सेक्टर- 14ए स्थित चिल्ला बॉर्डर पर धरनारत किसानो से ज्ञापन लेने पहुंचे एसडीएम से वार्ता क?
एसडीएम के देरी से पहुंचने पर किसानों ने नहीं सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा। चिल्ला बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। शाम तक शांतिपूर्वक चले धरने में 5 बजे के बाद नया मोड़ आ गया। किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर ली थी, लेकिन शाम 5 बजे डीएम या सिटी मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचने पर ज्ञापन देने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। 40 मिनट देरी से पहुंचे एसडीएम अंकित खंडेलवाल किसान नेताओं से ज्ञापन मांगते रहे, लेकिन किसानों ने ज्ञापन नहीं दिया। इसके बाद एसडीएम को लौटना पड़ा।
चिल्ला बॉर्डर पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। गौतमबुद्घ नगर के अलावा अन्य जिलों से किसान नोएडा पहुंचने शुरू गए थे। दिनभर धरना जारी रहा, किसान नारेबाजी करते रहे। आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। शाम को मंच से एलान किया गया कि शाम 5 बजे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। डीएम या सिटी मजिस्ट्रेट खुद धरना स्थल पर आकर ज्ञापन लेंगे।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद किसान नेताओं ने अचानक घोषणा कर दी कि तय समय पर कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, इसलिए अब ज्ञापन नहीं दिया जाएगा। हालांकि, शाम 5:40 बजे एसडीएम अंकित खंडेलवाल एवं एसीपी अंकिता शर्मा भारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंपने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मांगते रहे ज्ञापन, किसान बनाते रहे बहाना
एसडीएम ने कहा कि हम ज्ञापन लेने आए हैं, आप ज्ञापन दीजिए। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ज्ञापन सौंपे जाने के लिए 5 मिनट का समय दिया गया था, लेकिन अब देर हो चुकी है इसलिए ज्ञापन नहीं दिया जाएगा। अधिकारी दबाव बनाने लगे। इसके बाद पंडाल से निकलकर प्रदेशाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह आए और कहा कि 5 बजे तक जब कोई अधिकारी नहीं आया तो हमने ज्ञापन फाड़ दिया। किसानों की तरफ से कृष्णा आश्रम दंडी महाराज ने कहा कि अब हमें कोई ज्ञापन नहीं देना है। पंजाब, हरियाणा के जो किसान फैसला लेंगे हम उनके साथ चलेंगे। धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा। इसके बाद एसडीएम व एसीपी लौट गए।
मीडिया ग्रुप पर डाला ज्ञापन फिर डिलीट कर दिया
किसानों ने मीडिया के लिए बनाए व्हाट्सएप ग्रुप पर ज्ञापन की फोटो डाली थी, जिसमें किसानों को पुलिस द्वारा रोके जाने का हवाला दिया गया था। किसान हित में निर्णय लेने के लिए सक्षम न होने का हवाला देकर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग ज्ञापन में की गई थी। हालांकि, कार्यक्रम रद्द किए जाने के बाद ज्ञापन को डिलीट कर दिया गया।
किसानों ने सरकार की सदबुद्घि की प्रार्थना की
दलित प्रेरणा स्थल में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता 2 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश के लोगों को जो मौलिक अधिकार दिए थे आज सरकार उन अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है। संगठन के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा करने के लिए पहुंचे। केंद्र सरकार की सद्बुद्घि की प्रार्थना की गई।
गांव-गांव से पहुंच रहा राशन
किसान आंदोलन को लंबा चलाने के लिए किसान भी पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। धरनास्थल पर किसानों के खाने-पीने की कमी न हो, इसके लिए किसान गांव-गांव से राशन लेकर पहुंच रहे हैं। रविवार को अपनी गाड़ियों में भरकर जेवर क्षेत्र से सतपाल सिंह, हरिदंर, नीमका से मनवीर सिंह, चौरोली से शिवनारायण राशन लेकर पहुंचे।
वीडियो कॉल कर गांव-गांव पहुंचा रहे संदेश
चिल्ला बॉर्डर पर एटा, मैनपुरी, अंबेडकर नगर, औरेया, लखनऊ तक के किसान पहुंचे हुए हैं। संगठन के नेता किसान आंदोलन को प्रदेश भर में बढ़ाने के लिए धरना स्थल से ही संपर्क साध रहे हैं। भाकियू भानु के प्रदेश प्रवक्ता योगेश चौधरी ने बताया कि मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम आज आंदोलन को बढाने में काफी मददगार साबित हो रही है। वीडियो कॉल और फेसबुक लाइव के जरिये दूर बैठे कई किसानों को एक साथ संबोधित किया जा रहा है।

धीमी रही वाहनों की रफ्तार, आज बढ़ेंगी मुश्किलें
रविवार का दिन होने की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिल्ली नोएडा लिंक रोड, मॉडल टाउन आदि जगह वाहनों की रफ्तार मंद रही। वहीं, सोमवार को किसान आंदोलन की वजह से बंद रास्ते एक बार फिर जाम की समस्या मुश्किलें बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed