फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers demanded increase in compensation

Noida News: किसानों ने की मुआवजा बढ़ाने की मांग

Mon, 20 Mar 2023 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers demanded increase in compensation
डीसी से मिलकर ज्ञापन सौंपा, 10 साल का ब्याज भी मांगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गांव कुकडौला, फाजलवास, फखरपुर, सहरावन, मोकलवास, खरखड़ी, ततारपुर व बासलांबी की केएमपी के अंदर 1128 एकड़ जमीन का कौड़ियों के भाव अधिग्रहण करने को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को जिला उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने एचएसआईआईडीसी से एक दशक का ब्याज देने व मुआवजा बढ़ाने की मांग की है। इसी कड़ी में निगम मानेसर क्षेत्र के गांव नैनवाल, सहरावन, कुकडोला व फाजलवास में पहले भी पंचायत की जा चुकी है। ग्रामीण सर्वसम्मति से निगम चुनाव के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे। भाजपा सरकार यहां किसानों की जमीन सस्ते भाव में अधिग्रहण कर उन्हें बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार उनके मकान-घर व ढाणी उजाड़ने पर आमादा है। जिसको ग्रामीण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मानेसर नगर निगम के सभी 30 गांव व 20 सेक्टरों और सोसाइटियों समेत आसपास के गांवों की महापंचायत होगी। ग्रामीणों ने महापंचायत में क्षेत्र की सरदारी से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। जिसमें भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा व कड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed