फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers completely surrounded the authority, officers could not go inside

Noida News: किसानों ने प्राधिकरण को पूरी तरह घेरा, अंदर नहीं जा पाए अधिकारी

Wed, 31 Jan 2024 03:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers completely surrounded the authority, officers could not go inside
किसानों ने प्राधिकरण को पूरी तरह घेरा, अंदर नहीं जा पाए अधिकारी
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के 50वें दिन किसानों ने प्राधिकरण पर किया संपूर्ण लाॅकडाउन
तीन बड़े और दो छोटे गेट को घेरकर दिनभर बैठे रहे किसान
अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए दो घंटे के लिए खोला एक गेट

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले धरनारत किसानों ने मंगलवार को पूरा प्राधिकरण घेर लिया। किसान सभी गेटों के सामने बैठ गए। ऐसे में कार्यालय में आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। आलम यह रहा कि अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर पाए। गिनती के कुछ कर्मचारी जो पहले ही अंदर चले गए थे, उनको गेट खोलकर बाहर निकाला गया। दिनभर प्राधिकरण का कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय का चक्कर भी लगाया।
मंगलवार सुबह से ही किसान कार्यालय के बाहर जुटने शुरू हो गए। पुलिस ने प्राधिकरण के सभी गेटों पर बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया। अक्सर किसानों के चले जाने के बाद एक-दो गेट खोल दिए जाते हैं, जिससे प्राधिकरण का काम चलता रहता है। किसान बचे हुए एक-दो गेटों को घेरकर सांकेतिक तौर पर विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं, लेकिन मंगलवार को किसानों ने सुबह 11 बजे से ही सभी गेटों को घेर लिया। आगे के दो गेटों के अलावा पीछे के एक बड़े और एक छोटे गेट के सामने बैठ गए।
विज्ञापन

सभी गेटों को घेरने की वजह से प्राधिकरण के अधिकारी कार्यालय में अंदर नहीं आ पाए। कुछ अधिकारी आए लेकिन हालात ठीक नहीं होने की वजह से लौट गए। प्राधिकरण में काम से आने वाले लोगों को भी लौटना पड़ा। दिनभर गहमागहमी बनी रही। इसी बीच किसानों के पास संदेश आया कि कुछ लोग कार्यालय के अंदर फंस गए हैं। इस पर किसानों ने दो घंटे के लिए एक गेट खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माने। किसान परिषद के आर्य जयप्रकाश भाटी ने खुले मंच से घोषणा की जब तक किसानों का काम नहीं होगा जब तक किसी भी अधिकारी को अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, अनार आर्य, शादी राम कसाना, मदनपाल कसाना, वीरेंद्र चौहान, बिजेंद्र शर्मा, डेविड चौहान, मुकेश बीडीसी, विपिन अवाना, अरुण, मुंदर यादव, भूले राम प्रधान, जग्गी यादव, आदेश नागर और सत्ते यादव शामिल रहे।

----
सुबह आठ बजे से ही घेराव करेंगे
किसानों का कहना है कि बुधवार सुबह आठ बजे से ही प्राधिकरण का घेराव करेंगे। एक भी गेट को नहीं छोड़ा जाएगा। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। दिनभर इस तरह की कवायद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed